Sunday, October 6, 2019

सत्य वचन

गलत रास्तों से कमाया , धन कभी न फलता है
हर ओर उजाला हो फिर भी , हर ओरअँधेरा मिलता है
जो दुखता है दिल किसी का , पश्चाताप में जलता है

अगर भला न कर सकते हो , तुम इन बेचारों का
तो मत बनाओ इनको , जरिया धन कमाने का

गलत काम से ही बचकर तुम , दुनिया में कुछ कर पाओगे
देगा खुदा साथ अगर तो , अपनी मंजिल पा जाओगे 

चलो दुआओं के सहारे , ये दुनिया एक दिखावा है
कमाओ तो दुआएं कमाओ , ये धन तो एक छलावा है

मत भागो तुम इतना धन के पीछे , तुम धन धन करते रह जाओगे
लोग मंजिल पा जायेंगे , तुम जमीं पर रह जाओगे

कर लो तुम आज खुद से प्रण , के तुम म्हणत का धन कमाओगे
तभी तुम इस आसमां में , तारे  बन कर छाओगे

लिख कर इस दुनिया मैं , ये पैगाम भेज रहा हूँ
हो अगर मुझसे कोई त्रुटी , तो सिर झुकाए मौन खड़ा हूँ

अगर मैं दंड का भागी हूँ , तो मुझको दंड अवश्य देना
छमा याचना करता हूँ , हो सके तो छमा कर देना

                                                                              ___Unknown Poet